"रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं"
时间:2023-11-30 18:27:11 出处:आईपीएल लिस्ट阅读(143)
निश्चित रूप से रोहित शर्मा सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा न केवल मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा पिछले साल वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए। बल्ले से रोहित शर्मा की फॉर्म देखते हुए मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज और कोच रिकी पोंटिंग ने तारीफ की है। रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा कि रोहित शर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। वह विश्व के प्रीमियर टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल,रोहितशर्मामुंबईइंडियंसकेसबसेखतरनाकबल्लेबाजहैं उनका रिकॉर्ड आउटस्टैंडिंग है। शायद इस समय वह करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं और उनसे पार पाना काफी मुश्किल है।आईपीएल में रोहित शर्मा बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी भी शानदार करते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब हासिल किया है। इस बार मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैम्पियन हैं। रोहित शर्मा बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में शांत भाव से मैदान पर खड़े होते हैं।मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड यूएई के मैदानों पर अच्छा नहीं है। वहां 2014 के शुरुआती चरण में मुंबई इंडियंस ने पांच मैच खेले और सभी में हार का सामना किया। इस साल की शुरुआत में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अंतिम दो गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़कर मैच समाप्त किया था। आईपीएल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ही पहला मैच खेलेगी। सामने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम होगी जिन्हें पिछले सीजन फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा था। देखना होगा इस बार मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा क्या करते हैं।
分享到:
温馨提示:以上内容和图片整理于网络,仅供参考,希望对您有帮助!如有侵权行为请联系删除!
猜你喜欢
- मेरी मंगेतर-1
- तांडव फेम एक्ट्रेस गौहर खान ने तोड़ी कोविड गाइडलाइन, BMC ने दर्ज की शिकायत
- अमित शाह ने कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए कॉपरेटिव सेक्टर एड़ी-चोटी का जोर लगा देगा
- मां से बेहतर भला किसे पता
- दिल की तमन्ना पूरी हुई
- UP: सपा विधायक नाहिद हसन के चाचाओं पर एक्शन, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
- प्रेग्रेंसी की खबरों के बीच Bipasha Basu ने Karan Singh Grover के लिये शेयर की खास पोस्ट, कही ये बात
- रिश्ता तोड़कर चली जाएगी पत्नी, शक में पति ने कर दी हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए रची साजिश
- कमाल की हसीना हूँ मैं -8